भाषा चुनें:
BizankoTHE MANDI APPव्यापार का हर अंक, सटीक और सरल

कच्ची आढ़त - कमीशन सौदे का हिसाब

किसान का माल खरीदार को बेचकर आढ़त कमाने का सही लेखा: कौन किसका देनदार है।

कच्ची आढ़त क्या है

कच्चे आढ़तिया किसान का माल अपने नाम से नहीं खरीदते - वे किसान (विक्रेता) और खरीदार के बीच सौदा कराते हैं, तौल-भुगतान संभालते हैं और बदले में आढ़त (कमीशन) लेते हैं। माल आपका स्टॉक नहीं बनता।

उदाहरण

बिक्री 20.00 क्विं. × ₹2,500₹50,000.00
आढ़त 2.5% (खरीदार से)+ ₹1,250.00
मंडी शुल्क व अन्य ख़र्च (खरीदार से)+ ₹x
खरीदार से लेना₹51,250.00 + ख़र्च
किसान का माल मूल्य₹50,000.00
पल्लेदारी/तुलाई (किसान से)− ₹y
किसान को देना₹50,000.00 − y

आपकी आय = आढ़त (और जो ख़र्च आपने वसूले)। आढ़त की दर और कौन-सा ख़र्च किसके हिस्से - यह आपकी मंडी की प्रथा पर निर्भर है; ऐप में हर सौदे पर बदल सकते हैं।

यह सब ऐप अपने-आप करता है।

मुफ़्त ट्रायल में अपने असली काम पर आज़माएँ।

मुफ़्त शुरू करें →

खातों में क्या जाता है

  • किसान के खाते में जमा (देना) - शुद्ध राशि
  • खरीदार के खाते में नामे (लेना) - बिक्री + आढ़त + ख़र्च
  • लाभ-हानि में आढ़त आय
विक्रेता को दी जाने वाली पर्ची पर आढ़त और खरीदार के ख़र्च दिखें या नहीं - ऐप में चुन सकते हैं।

यह जानकारी समझाने के लिए है, क़ानूनी या कर सलाह नहीं। दरें व नियम बदलते रहते हैं - अपने CA या मंडी समिति से पुष्टि करें।

आज ही अपनी फर्म जोड़ें

पंजीकरण 3 मिनट में - कार्ड या भुगतान की ज़रूरत नहीं। ट्रायल में सब फ़ीचर खुले।

लॉगिनमुफ़्त शुरू करें
💬