भाषा चुनें:
BizankoTHE MANDI APPव्यापार का हर अंक, सटीक और सरल

खाता बही और रोज़नामचा - देना, लेना और रोकड़ मिलान

पार्टी खाते का चालू शेष, नामे-जमा, रोकड़ बही और महीने/साल का खाता प्रिंट।

नामे (Dr) और जमा (Cr) सरल भाषा में

ऐप में हर पार्टी का शेष इस तरह दिखता है:

  • जमा / देना (Cr): हमें उसे देना है - जैसे किसान से माल ख़रीदा और भुगतान बाकी।
  • नामे / लेना (Dr): उसे हमें देना है - जैसे मिल को माल बेचा, या किसान को पेशगी दी।
14-11 खरीद पर्चीजमा ₹69,025
14-11 नकद भुगताननामे ₹69,025
शेष₹0

पेशगी (एडवांस) और वसूली

बुआई या शादी-ब्याह पर किसानों को दी गई पेशगी उनके खाते में ‘लेना’ बनती है। अगली फ़सल की खरीद पर वह अपने-आप कम हो जाती है - अलग से याद रखने की ज़रूरत नहीं।

यह सब ऐप अपने-आप करता है।

मुफ़्त ट्रायल में अपने असली काम पर आज़माएँ।

मुफ़्त शुरू करें →

रोज़नामचा (रोकड़ बही)

हर नकद आवक-जावक - किसान भुगतान, बिक्री की वसूली, ख़र्च, बैंक में जमा/निकासी - रोज़नामचे में दर्ज होती है। शाम को ‘हाथ में रोकड़’ गल्ले से मिलाएँ। फ़र्क़ हो तो उसी दिन की प्रविष्टियाँ देखें।

बैंक से निकाले या जमा किए पैसे को ख़र्च न लिखें - वह ‘कॉन्ट्रा’ (रोकड़ ↔ बैंक) प्रविष्टि है।

खाता प्रिंट करके मिलान

खाता बही में पार्टी चुनें, तारीख़ से तारीख़ तक भरें और खाता प्रिंट करें - शुरुआती शेष, हर प्रविष्टि, चालू शेष और अंत में शब्दों में शेष। पार्टी से हस्ताक्षर करवाकर साल के अंत का मिलान (बैलेंस कन्फ़र्मेशन) आसान।

यह जानकारी समझाने के लिए है, क़ानूनी या कर सलाह नहीं। दरें व नियम बदलते रहते हैं - अपने CA या मंडी समिति से पुष्टि करें।

आज ही अपनी फर्म जोड़ें

पंजीकरण 3 मिनट में - कार्ड या भुगतान की ज़रूरत नहीं। ट्रायल में सब फ़ीचर खुले।

लॉगिनमुफ़्त शुरू करें
💬